राजपूत समाज EWS आरक्षण विसंगतियों पर एकजुट:राजोता में बैठक कर सुधार की मांग तेज की
राजपूत समाज EWS आरक्षण विसंगतियों पर एकजुट:राजोता में बैठक कर सुधार की मांग तेज की
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के राजोता में शुक्रवार को राजपूत समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण में आ रही विसंगतियों को दूर करने की मांग पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत ने की। समाज के सदस्यों ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण से संबंधित समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया और उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति तैयार की।
करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि इन मांगों को लेकर 23 मई को सालासर बालाजी मंदिर में एक विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में इस सभा को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई और अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की गई।
इस अवसर पर महावीर सिंह, पूर्ण सिंह, कर्नल रामोतार सिंह, अशोक सिंह, पूर्व सरपंच वीर सिंह, केवल सिंह, दिगपाल सिंह, विजय सिंह, ओमवीर सिंह, किशोर सिंह, अमित सिंह, राजकुमार सिंह सहित विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2154967


