[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाखल-नवलगढ़ मार्ग पर जलभराव से मिलेगी मुक्ति, नव-निर्मित सी.सी. सड़क का आज शाम होगा भव्य लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीगुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जाखल-नवलगढ़ मार्ग पर जलभराव से मिलेगी मुक्ति, नव-निर्मित सी.सी. सड़क का आज शाम होगा भव्य लोकार्पण

नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल करेंगे उद्घाटन, लंबे समय से परेशान व्यापारियों और आमजन को मिलेगी बड़ी राहत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी/गुढ़ागौड़जी : जाखल कस्बे के मुख्य बाजार स्थित जाखल–नवलगढ़ मार्ग पर वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का अब स्थाई समाधान होने जा रहा है। इस मार्ग पर नवनिर्मित शानदार सी.सी. (सीमेंट कंक्रीट) सड़क का लोकार्पण समारोह रविवार सायं 5:15 बजे भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस विकास कार्य को लेकर पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों में भारी उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल होंगे, जो फीता काटकर इस नई सड़क को जनता को समर्पित करेंगे। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

बरसात के दिनों में बन जाते थे बाढ़ जैसे हालात
जानकारी देते हुए स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक नत्थू सिंह खेदड़ ने बताया कि जाखल–नवलगढ़ मार्ग पर लंबे समय से बरसात के दिनों में गंभीर जलभराव की समस्या बनी रहती थी। सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने के कारण आम जनता, राहगीरों, वाहन चालकों और विशेषकर स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार तो जलभराव के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता था, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन और जनप्रतिधियों के प्रति गहरा रोष था।

विकास की दिशा में बड़ा कदम, जनता ने जताया आभार
क्षेत्रवासियों द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए लगातार सी.सी. सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। अब इस आधुनिक और मजबूत सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। नई सी.सी. सड़क बनने से न केवल जलभराव की समस्या का हमेशा के लिए खात्मा होगा, बल्कि बाजार में यातायात भी बेहद सुगम, साफ-सुथरा और सुरक्षित हो जाएगा। स्थानीय नागरिकों और व्यापार मंडल ने इस सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है।

Related Articles