[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सार्वजनिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं सुविधाओं पर विशेष जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सार्वजनिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं सुविधाओं पर विशेष जोर

सार्वजनिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं सुविधाओं पर विशेष जोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खंडेला : जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार शनिवार को ज़िले के सभी निकायों में मूत्रालय, सीटीपीटी की सफाई कराई जिसके तहत नगरपालिका अजीतगढ़ क्षेत्र के समस्त सार्वजनिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पालिका के अधिशाषी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता एवं सफाई निरीक्षक द्वारा बस स्टैंड, चौमू तिराहा एवं बड़ी चौपड़ स्थित सार्वजनिक शौचालयों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई की स्थिति, आवश्यक मरम्मत कार्य, पानी की उपलब्धता, नियमित रखरखाव एवं उपयोगकर्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जांच की गई। अधिकारियों ने शौचालय परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि सभी सार्वजनिक शौचालयों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा फीडबैक रजिस्टर संधारित किया जाए, जिससे आमजन की शिकायतों एवं सुझावों का त्वरित समाधान हो सके। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए फिनायल, वाइपर, ब्रश एवं अन्य आवश्यक सफाई सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

पालिका प्रशासन ने कहा कि आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी जारी रहेगी।

Related Articles