[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण” कार्य का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण” कार्य का शुभारंभ

जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण” कार्य का शुभारंभ

झुंझुनूं : जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण” कार्य का शनिवार को जिले में औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया। यह अभियान 16 मई से शुरू होकर 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों एवं परिवारों से संबंधित आवश्यक आंकड़े एकत्रित करेंगे।

तहसील कार्यालय झुंझुनूं परिसर में आयोजित कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू तथा चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार महेंद्र मूंड ने ग्रामीण क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू ने कहा कि जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य है, जिसके आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और नीतियों का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि सही और पारदर्शी आंकड़े ही विकास की मजबूत नींव होते हैं, इसलिए सभी प्रगणक पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करें।

उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से निर्धारित समय सीमा में घर-घर पहुंचकर सूचनाओं का सही संकलन करने का आह्वान किया। साथ ही आमजन से भी अपील की कि वे जनगणना दल को सही जानकारी उपलब्ध करवाकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें।

चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार महेंद्र मूंड ने बताया कि जनगणना-2027 का यह प्रथम चरण “मकान सूचीकरण” अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके तहत प्रत्येक मकान, भवन, परिवार और उसमें उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विवरण एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रगणकों को पूर्व में आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा डिजिटल माध्यम से डाटा संग्रहण की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में सांख्यिकी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी विकास भाम्बू, सहायक प्रोग्रामर विकास झाझड़िया, सूचना सहायक निकिता सैनी, तहसील जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी विनय कुमार, इंद्रपाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनगणना दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके कार्यक्षेत्र के लिए रवाना किया गया।

Related Articles