फोटोग्राफर गोरधन सैनी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित
फोटोग्राफर गोरधन सैनी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के गोयनका गेस्ट हाउस में फोटोग्राफर स्वर्गीय गोरधन सैनी की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने पहुंचकर स्व. गोरधन सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान डॉ. शर्मा ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए समाज सेवा और सहयोग की भावना को इंसानियत की पहचान बताया।
उन्होंने कहा कि स्व. गोरधन सैनी समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे और उनकी स्मृति में आयोजित यह शिविर समाज के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में बलदेव सैनी, अदनान खत्री, पूर्व चेयरमैन रिछपाल सैनी, पवन सैनी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154792


