लक्ष्मणगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा
बाइक और कार की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़-सालासर मार्ग पर गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा भुमा टोल प्लाजा के पास उस समय हुआ जब एक बाइक और आईटेन कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि बीदसर गांव निवासी दो युवक बाइक पर सवार होकर सालासर से लक्ष्मणगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भुमा टोल प्लाजा के पास लक्ष्मणगढ़ की तरफ से जा रही आईटेन कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों को लक्ष्मणगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे गंभीर घायल युवक की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया।
पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153742


