[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड:परीक्षा रद्द होने से परेशान था, पिता बोले- पेपर अच्छा हुआ था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड:परीक्षा रद्द होने से परेशान था, पिता बोले- पेपर अच्छा हुआ था

सीकर में NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड:परीक्षा रद्द होने से परेशान था, पिता बोले- पेपर अच्छा हुआ था

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : शहर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। झुंझुनूं जिले के गुढ़ा गोडजी निवासी 22 वर्षीय प्रदीप मेघवाल ने सीकर के पिपराली रोड स्थित किराए के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार प्रदीप पिछले तीन वर्षों से सीकर में रहकर नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह गुरु कृपा कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत था और अपने भाई-बहनों के साथ किराए के मकान में रहता था। परिजनों ने बताया कि हाल ही में हुई परीक्षा के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिवार का कहना है कि पूर्व परीक्षा में उसके लगभग 650 अंक आने की संभावना जताई जा रही थी और उसे बेहतर परिणाम की उम्मीद थी।

बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी बहन घर में ही मौजूद थी और नहाने गई हुई थी। इसी दौरान प्रदीप ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बहन वापस लौटी तो उसने प्रदीप को पंखे से लटका हुआ पाया। इसके बाद आसपास के लोगों और परिजनों को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल एसके अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेटे की पढ़ाई के लिए परिवार ने झोंक दी थी पूरी पूंजी

परिजनों के अनुसार प्रदीप का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना लेकर परिवार ने अपनी पूरी जमा पूंजी उसकी पढ़ाई पर खर्च कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में परिवार ने करीब 8 से 11 लाख रुपये तक उसकी कोचिंग और पढ़ाई पर खर्च किए थे। यहां तक कि परिवार ने अपना घर बनाने की बजाय बेटे की शिक्षा को प्राथमिकता दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजन गहरे सदमे में हैं। क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गुढ़ागौड़जी में प्रदीप का घर।

गुढ़ागौड़जी में प्रदीप का घर।

शुक्रवार सुबह भी उसकी अपने पिता राजेश से फोन पर बात हुई थी। परिवार उसके और उसकी बहन के लिए घर से दूध और छाछ बस के माध्यम से सीकर भेजता था। सुबह प्रदीप ने पहले घर पर फोन किया, लेकिन परिवार के लोग काम में व्यस्त होने के कारण कॉल रिसीव नहीं कर सके। इसके बाद उसने अपने पिता से बात कर दूध और छाछ भेजने को कहा था। कुछ समय बाद उसके आत्महत्या करने की सूचना मिली। इस घटना के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles