छह न्याति ब्राह्मण संघ ने सौंपा ज्ञापन
छह न्याति ब्राह्मण संघ ने सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
छापर : कस्बे के छह न्याति ब्राह्मण संघ ने मलसीसर घटनाक्रम से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री के नाम पुलिस थानाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही व पीड़ित परिवार को मुवावजा देने की मांग की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष श्यामलाल पारीक ने मांग की कि इस मामले की एक उच्चस्तरीय जांच की जाए व आरोपियों के विरुद्ध कठोर धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। पीड़ित बच्चे को उचित उपचार सम्बन्धी सुविधाएं दी जाए व परिवार को मुवावजा दिया जाए। इस अवसर पर दाधीच समाज के अध्यक्ष मोहनलाल रतावा, पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप पारीक, चिरंजीलाल जोशी, कमलकिशोर शर्मा, शंकरलाल सारस्वत, महेश पारीक, पवन पारीक धातरी, राममोहन रतावा, गोविंद रतावा, नारायण शर्मा, सुरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153734


