[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना 2026 का फील्ड कार्य आज से प्रारम्भ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना 2026 का फील्ड कार्य आज से प्रारम्भ

प्रगणक एवं सुपरवाइजर होंगे रवाना, आमजन से सहयोग की अपील

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका 
झुंझुनूं : जिले में जनगणना 2026 के अंतर्गत फील्ड कार्य का शुभारम्भ 16 मई से किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी चार्ज स्तरों पर नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को सुबह 8 बजे संबंधित उपखंड जनगणना अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में औपचारिक रूप से फील्ड कार्य के लिए रवाना किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए एक साथ फील्ड कार्य के लिए रवाना करें। साथ ही कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं वीडियो जिला स्तर पर साझा करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जिला स्तर पर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक सांख्यिकी विभाग पूनम कटेवा तथा नगर परिषद झुंझुनूं के आयुक्त देवीलाल सुबह 8 बजे नगर परिषद झुंझुनूं कार्यालय से जनगणना टीम को रवाना करेंगे।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने आमजन से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करें तथा सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

Related Articles