[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर ब्लॉक के स्कूलों को मिले 25 वाटर कूलर:छात्रों को मिलेगा ठंडा पानी, धारा शक्ति फाउंडेशन ने किया सहयोग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर ब्लॉक के स्कूलों को मिले 25 वाटर कूलर:छात्रों को मिलेगा ठंडा पानी, धारा शक्ति फाउंडेशन ने किया सहयोग

तारानगर ब्लॉक के स्कूलों को मिले 25 वाटर कूलर:छात्रों को मिलेगा ठंडा पानी, धारा शक्ति फाउंडेशन ने किया सहयोग

तारानगर : भीषण गर्मी के बीच छात्रों को राहत देने के उद्देश्य से तारानगर ब्लॉक के राजकीय स्कूलों में 25 वाटर कूलर लगाए जाएंगे। यह पहल यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पराक्रम राठौड़ के विशेष प्रयासों और धारा शक्ति फाउंडेशन के सहयोग से संभव हुई है।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, तारानगर, बबलेश शर्मा ने इस सहयोग के लिए पराक्रम सिंह राठौड़ और धारा शक्ति फाउंडेशन, जयपुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में किया गया यह कार्य निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।

इस पहल से सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी इस कदम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Related Articles