सिद्धमुख उपकेंद्र पर तुलाई में गड़बड़ी का आरोप:किसानों ने निष्पक्ष जांच की मांग की, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सिद्धमुख उपकेंद्र पर तुलाई में गड़बड़ी का आरोप:किसानों ने निष्पक्ष जांच की मांग की, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सादुलपुर : सादुलपुर के निकटवर्ती सिद्धमुख क्षेत्र के किसानों ने उप मंडी उपकेंद्र में चने की तुलाई प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से तुलाई में गड़बड़ी के कार आर्थिक नुकसान हो रहा है।
किसानों के अनुसार, सिद्धमुख निवासी जानूराम जाट अपनी फसल घर से तौल करवाकर उपकेंद्र पर पहुंचे थे। वहां वजन कम बताए जाने पर उन्हें संदेह हुआ। दोबारा जांच करने पर पहले की गई तुलाई में अंतर पाया गया।
किसानों का आरोप है कि तुलाई के दौरान मशीनों और अन्य साधनों के माध्यम से जानबूझकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अमर सिंह प्रजापत, भंवरलाल और भावना सहित कई अन्य किसानों ने भी इसी तरह की धोखाधड़ी का सामना करने की बात कही है।
किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
इस मामले को लेकर किसानों में नाराजगी है। उन्होंने तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से सिद्धमुख उपकेंद्र की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। किसानों ने मौके पर मौजूद तुलाई मशीनों और संबंधित रिकॉर्ड को जब्त कर कार्रवाई करने की अपील की है।
किसानों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो अन्य किसानों को भी इसी प्रकार का नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153670


