[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सर माधव स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में महापंचायत:प्रिंसिपल रोने लगीं, बोलीं- बाड़मेर-जैसलमेर जाने को तैयार; बच्चों के लिए लड़ूंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सर माधव स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में महापंचायत:प्रिंसिपल रोने लगीं, बोलीं- बाड़मेर-जैसलमेर जाने को तैयार; बच्चों के लिए लड़ूंगी

सीकर में सर माधव स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में महापंचायत:प्रिंसिपल रोने लगीं, बोलीं- बाड़मेर-जैसलमेर जाने को तैयार; बच्चों के लिए लड़ूंगी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के महामंदिर रोड स्थित सर माधव स्कूल की शिफ्टिंग के विरोध में शुक्रवार को महापंचायत हुई। महापंचायत का आयोजन परशुराम पार्क के बाहर हुआ। इसमें शिक्षक संघ शेखावत, SFI सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

स्कूल प्रिंसिपल विनीता ने भावुक होकर कहा- 1938 से यह सरकारी स्कूल चल रहा है। इस स्कूल में सीकर के लाखों स्टूडेंट्स पढ़ चुके हैं। 8 साल से मेरी पोस्टिंग यहां है। स्कूल के किराए का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था। हम भी हमारी तरफ से पैरवी कर रहे थे। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्कूल को सीकर के एसके अस्पताल के पीछे सैनी प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया। स्कूल में 199 बच्चों का नामांकन है और 13 लोगों का स्टाफ है।

प्रिंसिपल विनीता ने कहा- मेरी पोस्टिंग अभी शिवसिंहपुरा में है। भले ही मुझे जैसलमेर या बाड़मेर भेज दिया जाए, लेकिन मैं बच्चों के लिए लड़ती रहूंगी। इस स्कूल के लिए मैंने घर-घर जाकर, गरीब बस्तियों के बच्चों को लाकर शिक्षा दी। इसके बाद प्रिंसिपल विनीता रोने लगीं।

वहीं महापंचायत समाप्त होने के बाद परशुराम पार्क से लेकर कल्याण मंदिर तक आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें स्कूल के स्टूडेंट्स भी शामिल हुए। इस दौरान नारे लगाए गए।

मंदिर के स्वामित्व में था स्कूल

दरअसल इस स्कूल को सीकर के राव राजा माधव सिंह ने 1899 में अकाल राहत के तहत बनवाया था। स्कूल भगवान कल्याण मंदिर के स्वामित्व में था। पहले शिक्षा विभाग इसका किराया देता था, लेकिन बाद में किराया देना बंद कर दिया। ऐसे में कल्याण मंदिर के महंत कोर्ट चले गए। जिला कोर्ट, हाईकोर्ट के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां से मंदिर के पक्ष में स्वामित्व दिया गया। मंदिर को 7 मई को स्कूल का कब्जा मिला।

मामले में कल्याण मंदिर के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने कहा- मामला कई सालों से कोर्ट में पेंडिंग था। अब सुप्रीम कोर्ट से मंदिर के पक्ष में फैसला आया है।

बिल्डिंग शिफ्ट होने से स्टूडेंट्स होंगे परेशान

स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट अब्दुल रहीम ने कहा- स्कूल दूसरी जगह शिफ्ट होने से स्टूडेंट्स को आने-जाने में भी काफी परेशानी होगी। स्कूल को वापस इसी भवन में शिफ्ट किया जाए।

स्कूल के आसपास पुलिसकर्मियों को किया तैनात

महापंचायत को देखते हुए 80 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को स्कूल के आसपास के एरिया में तैनात किया गया। महापंचायत होने के बाद स्कूल और कल्याण मंदिर के बाहर भी आक्रोश रैली में शामिल लोगों ने नारे लगाए।

स्कूल की जगह बदलने पर स्टूडेंट्स और उनके परिजनों ने रैली निकाली और नारे लगाए।
स्कूल के शिफ्टिंग के विरोध में परशुराम पार्क के बाहर महापंचायत में कई लोग आए।
स्कूल के शिफ्टिंग के विरोध में परशुराम पार्क के बाहर महापंचायत में कई लोग आए।
स्कूल प्रिंसिपल विनीता बोलते हुए भावुक हो गईं।
स्कूल प्रिंसिपल विनीता बोलते हुए भावुक हो गईं।
स्कूल के पास में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
स्कूल के पास में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

Related Articles