[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में टीचर्स ने शिक्षामंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली:पुलिस ने कलेक्ट्रेट में घुसने से रोका; 9 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में टीचर्स ने शिक्षामंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली:पुलिस ने कलेक्ट्रेट में घुसने से रोका; 9 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

सीकर में टीचर्स ने शिक्षामंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली:पुलिस ने कलेक्ट्रेट में घुसने से रोका; 9 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में शुक्रवार को सैकड़ों शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के बैनर तले शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बहाल करने, मिड डे मील का भुगतान करने जैसी 9 मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

शिक्षकों ने ढाका भवन से कल्याण सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट तक शिक्षा मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली, फिर कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर पुतला फूंका और कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष विनोद पूनिया ने कहा- शिक्षा मंत्री शिक्षक विरोधी काम कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री का हर फैसला शिक्षकों और छात्रों के खिलाफ साबित हो रहा है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म करके छात्रों और शिक्षकों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश में बिना सुविधाओं के पढ़ाई होना मुश्किल है।

ये हैं 9 सूत्रीय मांगे:

राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश बहाल किए जाएं।

कर्मचारियों के लिए आरजीएचएस (RGHS) की सुविधाएं बहाल की जाएं।

मिड डे मील और ट्रांसपोर्ट वाउचर का लंबित भुगतान किया जाए।

सभी स्कूलों में पर्याप्त स्टाफ, बिजली-पानी और कमरों की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

स्कूलों की सफाई के लिए हर स्कूल में स्थायी सफाईकर्मी लगाए जाएं।

सभी संवर्गों के लिए स्थायी स्थानांतरण नीति लागू की जाए।

1 अप्रैल 2026 तक की डीपीसी (DPC) प्रक्रिया पूरी की जाए।

सभी नई क्रमोन्नत हुई स्कूलों में स्टाफ के पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी की जाए।

नए चयनित हुए सभी पीटीआई (PTI) को नियमित किया जाए।

अब देखिए, प्रदर्शन के PHOTOS

प्रदर्शनकारी जब अंदर कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने लगे तो पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया।
प्रदर्शनकारी जब अंदर कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने लगे तो पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया।
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के बैनर तले हुए विरोध-प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया।
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के बैनर तले हुए विरोध-प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया।
प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के पुतले की शवयात्रा लेकर कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के पुतले की शवयात्रा लेकर कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Related Articles