रींगस में नीट पेपर लीक को लेकर संगठनों का प्रदर्शन:पेपर लीक माफियाओं की गिरफ्तारी की मांग, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रींगस में नीट पेपर लीक को लेकर संगठनों का प्रदर्शन:पेपर लीक माफियाओं की गिरफ्तारी की मांग, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को रींगस कस्बे में विभिन्न जन संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा, माकपा, एसएफआई, सीटू और इंडिया गठबंधन से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसे मामलों से देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि नीट परीक्षा का पेपर लीक करने वाले माफियाओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि पेपर लीक माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।
तहसीलदार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
मांगें नहीं मानी गईं तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो पूरे देश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की होगी।
कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष केशाराम धायल, तहसील सचिव भूदाराम बगड़िया, माकपा तहसील सचिव सूरजभान धायल, मालीराम सौगण, गोपाल सिंह बाजिया, सुरेश कुमार शर्मा, एडवोकेट सीताराम पावंडा, मदनलाल बाजिया, जवाहर सिंह मूंड, अर्जुन लाल बाजिया, इंडिया गठबंधन के बाबूलाल बगड़िया, बीरबल बधाला, मालीराम जाखड़ और श्यामलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2153618


