चिड़ावा में व्यापारियों से ठगी का नया तरीका:स्कूल का मैनेजर बनकर मंगवाते सामान, स्कैनर से करते अंकाउट साफ
चिड़ावा में व्यापारियों से ठगी का नया तरीका:स्कूल का मैनेजर बनकर मंगवाते सामान, स्कैनर से करते अंकाउट साफ
चिड़ावा : चिड़ावा शहर में पिछले कुछ दिनों से व्यापारियों को साइबर ठगी का निशाना बनाया जा रहा है। अज्ञात ठग निजी स्कूल का मैनेजर बनकर व्यापारियों से सामान मंगवाते हैं और फिर ऑनलाइन भुगतान के बहाने ठगी का प्रयास करते हैं। व्यापारियों की सतर्कता से अब तक कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है। इस संबंध में व्यापार मंडल संस्थान ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
स्कूल मैनेजर बनकर व्यापारियों को ठगने का नया तरीका
ठगों द्वारा व्यापारियों को अज्ञात नंबरों से कॉल किए जाते हैं, जिसमें वे खुद को एक निजी स्कूल का मैनेजर बताते हैं। वे स्कूल के लिए विभिन्न सामानों की आवश्यकता बताते हुए व्यापारियों से सामान पहुंचाने के लिए कहते हैं। सामान पहुंचने पर नकद भुगतान का झांसा दिया जाता है और जिस वाहन में सामान भेजा जाता है, उसके चालक के नंबर भी ले लिए जाते हैं।
सामान स्कूल पहुंचने की पुष्टि होने पर ठग संबंधित व्यापारी को एक स्कैनर भेजते हैं। व्यापारियों द्वारा इस स्कैनर को खोलने पर उनके बैंक खाते से पैसे निकालने का प्रयास किया जाता है। हालांकि, व्यापारियों की सूझबूझ से कई ठगी के प्रयास विफल रहे हैं।
पानी की टंकी और पशु आहार मंगवाकर की गई ठगी की कोशिश
व्यापारी अशोक मोदी ने बताया कि ठग ने स्कूल में विभागीय निरीक्षण का हवाला देकर उनसे पानी की टंकी मंगवाई। टंकी गाड़ी में लोड होकर स्कूल के पास पहुंची, तो आरोपी ने स्कैनर भेजा। सतर्कता बरतते हुए मोदी ने स्कैनर नहीं खोला, जिससे वे ठगी का शिकार होने से बच गए।
इसी तरह, व्यापारी महेंद्र मोदी और नथमल मोदी से पशु आहार की गाड़ी मंगवाई गई। जब गाड़ी स्कूल के बाहर पहुंची, तो ठग ने इसी तरीके से वारदात का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी मोदी उनके झांसे में नहीं आए। अन्य व्यापारियों से भी पंखे, पाइप सहित अन्य सामान मंगवाकर ठगी के प्रयास किए गए हैं।
व्यापार मंडल संस्थान के पदाधिकारियों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराकर साइबर धोखाधड़ी को रोकने की मांग की है। अध्यक्ष महेश कुमार मालानी के निर्देश पर महामंत्री राजेश कुमार मोदी और अशोक मोदी ने थाने में शिकायत दी। थाना प्रभारी अम्बिका चौधरी ने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2153617


