जनगणना में पूछेंगे इन 33 सवालों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे प्रगणक
जनगणना में पूछेंगे इन 33 सवालों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे प्रगणक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पहले चरण के दौरान जब प्रगणक घर-घर जाकर संपर्क करेंगे तो वह नागरिकों से मकान सूचीकरण से संबंधित 33 प्रश्नों की जानकारी ली जाएगी। इनमें भवन संख्या (नगरपालिका या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना संख्या), जनगणना मकान संख्या, जनगणना भवन के फर्श की प्रमुख सामग्री, जनगणना भवन की दीवार की प्रमुख सामग्री, जनगणना भवन की छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, जनगणना घरों के उपयोग का पता करना, जनगणना मकान की स्थिति, परिवार संख्या, जनगणना मकान में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, मकान के मुखिया का लिंग, क्या मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है?, जनगणना घर के स्वामित्व स्थिति, परिवार के स्वामित्व में मौजूद रहने वाले कमरों की संख्या, घर में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुविधा उपलब्ध है, शौचालय का प्रकार, अपशिष्ट जल निकासी, स्नान सुविधाओं की उपलब्धता, रसोई और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट की सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन, साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड, कार/जीप/वैन, घर में मुख्य रूप से खाया जाने वाला अनाज, मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संचार के लिए आदि 33 जानकारी शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153591


