[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामाजिक पेंशन बंद होने से जरूरतमंद परेशान, भाजपा सरकार की नाकामियों को छुपा रहा प्रशासन : जमील चौहान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सामाजिक पेंशन बंद होने से जरूरतमंद परेशान, भाजपा सरकार की नाकामियों को छुपा रहा प्रशासन : जमील चौहान

सामाजिक पेंशन बंद होने से जरूरतमंद परेशान, भाजपा सरकार की नाकामियों को छुपा रहा प्रशासन : जमील चौहान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सामाजिक सहायता पेंशन योजनाओं में आ रही देरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और भाजपा सरकार की नाकामियां अब खुलकर सामने आ रही हैं, जिससे आमजन खासा परेशान है।

जमील चौहान ने बताया कि चूरू जिला मुख्यालय पर वृद्धजन, विधवा महिलाएं और निशक्तजन अपनी सामाजिक सहायता मासिक पेंशन नहीं मिलने से परेशान होकर रोजाना उपखंड कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कई लाभार्थियों की पेंशन पिछले दस से ग्यारह महीनों से रुकी हुई है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा।

चौहान ने आरोप लगाया कि जब लाभार्थी संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हैं तो उन्हें बजट अभाव का हवाला देकर टाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सामाजिक सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में भी विफल साबित हो रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी प्रभावित लाभार्थियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी और सरकार की नाकामियों को आमजन के सामने उजागर करेगी।

Related Articles