पीएम श्री स्कूल में भामाशाहों के सहयोग से बच्चों को मिले 10 कंप्यूटर और वॉटर कूलर, पूरे भवन में करवाई विद्युत वायरिंग
दानदाताओं के सहयोग से उदयपुरवाटी के राजकीय विद्यालय में सुदृढ़ हुईं डिजिटल और मूलभूत सुविधाएं, शिक्षा के मंदिर में उमड़ा सहयोग का सैलाब; तीन भामाशाहों ने बदली स्कूल की सूरत, 2.80 लाख के कंप्यूटर, वॉटर प्यूरीफायर और बिजली फिटिंग से छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विकास में स्थानीय भामाशाहों ने बड़ी मिसाल पेश की है। स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर तीन दानदाताओं ने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई दी है। स्कूल प्रिंसिपल प्रदीप चौधरी ने बताया कि भामाशाह गोपी चेजारा ने शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए लगभग 2.80 लाख रुपये की लागत से विद्यालय को 10 कंप्यूटर सेट भेंट किए हैं। इससे अब छात्र तकनीकी रूप से दक्ष हो सकेंगे और डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा पाएंगे।
छात्रों के स्वास्थ्य और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए ओंकार मल चेन घड़ियां परिवार के रविंद्र कुमार चेन घड़ियां ने विद्यालय में आधुनिक वॉटर प्यूरीफायर लगवाया है, जिससे छात्रों को शीतल व शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। वहीं वैद्य सुदर्शन जोशी के परिवार ने विद्यालय के हवेली भवन की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करते हुए संपूर्ण विद्युत वायरिंग का कार्य करवाया है।
जून माह में होगा सम्मान
प्रिंसिपल चौधरी ने बताया कि इन तीनों भामाशाहों के अतुलनीय योगदान के लिए विद्यालय समिति उनका ऋणी है। समाज के सामने प्रेरणा पेश करने वाले इन दानदाताओं का जून माह में भव्य अभिनंदन किया जाएगा। विद्यालय परिवार एवं विकास समिति ने सभी भामाशाहों का आभार प्रकट किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153591


