जसरापुर में कुंभाराम जल योजना पाइपलाइन में लीकेज:खरखड़ा गांव में तीन माह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद
जसरापुर में कुंभाराम जल योजना पाइपलाइन में लीकेज:खरखड़ा गांव में तीन माह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के खरखड़ा गांव में कुंभाराम जल योजना की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज के कारण पिछले तीन माह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच पानी की यह बर्बादी ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
यह लीकेज गांव के सिलाटी माता मंदिर के पास खेतड़ी की ओर आ रही मुख्य राइजिंग लाइन में है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दिन-रात लगातार पानी बहने से प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल नाले में बर्बाद हो रहा है।
शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभाग की लापरवाही स्पष्ट दिखती है।
ग्रामीण जय नारायण ने बताया कि पाइपलाइन काफी समय से लीकेज है और अधिकारी कई बार मौके पर आकर चले जाते हैं, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि जल संकट के बावजूद विभाग संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा।
गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग लगातार बढ़ रही है और ऐसे समय में जल संरक्षण की सर्वाधिक आवश्यकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से जल्द से जल्द लीकेज को ठीक करवाने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2153523

