उचित मापदंड में नहीं बन रहा है मेहाडा अस्पताल का भवन
नाममात्र की डाल रहे सीमेंट, दीवारों की तराई भी नहीं की जा रही
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : मेहाड़ा स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नव निर्माणाधीन भवन में घटिया सामग्री उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। भवन निर्माण में नाममात्र की सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर मिट्टी अधिक और सीमेंट कम दिखाई दे रही है। नाममात्र की सीमेंट डालकर दीवारों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता और तय मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है।
पिलरों में अभी से दरारें भी दिखाई देने लगी हैं। निर्माण कार्य में न तो अच्छी गुणवत्ता की सामग्री उपयोग में ली जा रही है और न ही दीवारों की पानी से सही तरीके से तराई की जा रही है। इसी कारण निर्माण के साथ ही दरारें आने लगी हैं।
यहीं नहीं निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के रहने के लिए ईंटों से अस्थायी कच्ची झोपड़ियां बनाई जा रही हैं, जिनमें बेहद घटिया स्तर की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। यदि तेज आंधी या बड़ा तूफान आ जाए तो इन झोपड़ियों के गिरने से मजदूरों की जान को खतरा हो सकता है। ठेकेदार मजदूरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कमजोर और घटिया सामग्री से बनाई गई झोपड़ियों में रहकर मजदूर काम करने को मजबूर हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2153443


