[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोरीर में स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोरीर में स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां

अटल सेवा केंद्र के पास ही जगह-जगह लगे हैं गंदगी के ढेर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है तथा स्वच्छता अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्राम गौरीर में हालात इन दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। गांव के अटल सेवा केंद्र के पास ही जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

अटल सेवा केंद्र गांव का प्रमुख सार्वजनिक स्थान है, जहां रोजाना ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद आसपास फैली गंदगी की ओर जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम पंचायत का कोई ध्यान नहीं है। जगह-जगह पड़े कचरे और गंदगी से बदबू फैल रही है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जब अटल सेवा केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान के आसपास ही सफाई व्यवस्था की यह स्थिति है, तो गांव के अन्य इलाकों की हालत का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण कचरे के ढेर जमा हो चुके हैं। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। स्वच्छता अभियान के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है, जबकि धरातल पर हालात बेहद खराब हैं। लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, नियमित कचरा उठाने तथा गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को गंदगी से राहत मिल सके।

Related Articles