[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पगडंडी नहीं बनने से 4 किमी सड़क बनी हादसों का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पगडंडी नहीं बनने से 4 किमी सड़क बनी हादसों का खतरा

सामने से वाहन आते ही साइड देना मुश्किल, जनवरी में पूरा हो चुका निर्माण कार्य

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : बाडलवास से रामकुमारपुरा तक बनाई गई करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क पर पगडंडी नहीं बनने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण कार्य जनवरी 2026 में पूरा हो चुका है। लेकिन अब तक सड़क के दोनों तरफ पगडंडी का निर्माण नहीं किया गया। ऐसे में सामने से दूसरा वाहन आने पर साइड देने में दिक्कत होती है और हादसे का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई सीमित होने के कारण दो बड़े वाहन आमने-सामने आने पर वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार वाहन सड़क से नीचे उतारने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। खासकर बाइक चालकों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान पगडंडी बनाने की उम्मीद थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से जल्द सड़क के दोनों तरफ पगडंडी बनवाने की मांग की है ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

Related Articles