ओवरलोड वाहनों पर नहीं हो रही कार्रवाई, हादसों का बढ़ा खतरा
ओवरलोड वाहनों पर नहीं हो रही कार्रवाई, हादसों का बढ़ा खतरा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। गांवों की मुख्य सड़कों पर क्षमता से अधिक भार लेकर ट्रक धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगे क्रेशरों से पत्थर, रोड़ी, डस्ट आदि भरकर ट्रैक्टर ट्रॉली, डंफर बिना किसी रोक-टोक के आबादी वाले क्षेत्रों से गुजर रहे हैं।
कई वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक माल भरा होता है और सुरक्षा के लिए तिरपाल तक नहीं लगाया जाता। ऐसे में सड़क पर धूल उड़ने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण मुख्य सड़कें जल्दी खराब हो रही हैं और दिन में कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर आमजन को राहत दी जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2153433


