स्व. सजना देवी की पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली खेल सामग्री व झूले
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने किया लोकार्पण, बोले- भामाशाहों की पहल से मजबूत होंगी स्कूल व्यवस्थाएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसई में शुक्रवार 15 मई को स्वर्गीय सजना देवी की चौथी पुण्यतिथि पर लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह एवं आईएएस अधिकारी विनीत मीणा के सौजन्य से विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए लगाए गए विभिन्न झूलों और खेल सामग्री का उद्घाटन झुंझुनू जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने फीता काटकर किया।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाएं मजबूत होंगी और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने आईएएस अधिकारी विनीत मीणा पुत्र अनूप कुमार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अन्नु सैनी ने की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) अनुकंपा अरडावतिया, पूर्व उप जिला कलेक्टर राधेश्याम मीणा, पूर्व आरपीएस निहाल सिंह मीणा, नायब तहसीलदार प्यारेलाल चावला, सरपंच सयोलाल, बलबीर छापोला, रोहतास लालगढ़ आदि विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर डॉ रामानंद मीणा, प्रहलाद मीणा, ब्रजमोहन गोयल, डॉ वेदपाल शेखावत, रतन शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153434


