श्री चाँगा वाली बालाजी महाराज का वार्षिक मेला संपन्न
कुश्ती दंगल एवं रात्रि जागरण में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत कांसरड़ा में श्री चाँगा वाली बालाजी महाराज का वार्षिक मेला बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस वार्षिक मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक फूल-मालाओं और रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने दिनभर दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और मेले का आनंद लिया।
मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती दंगल रहा, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने भाग लिया। उन्होंने अपने दांव-पेच से दर्शकों को खूब रोमांचित किया। प्रतियोगिता में विजेताओं को 51 रुपए से लेकर 5100 रुपए तक की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। रात्रि में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले से एक दिन पहले मंगलवार को मंदिर में सवामणी प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
श्री बालाजी विकास सेवा समिति कांसरड़ा-रानीपुरा ने मेले के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। समिति ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और मेले का समापन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141620


