[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में मामूली बारिश से हाहाकार, खेमी सती रोड बना ‘दरिया’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में मामूली बारिश से हाहाकार, खेमी सती रोड बना ‘दरिया’

झुंझुनूं में मामूली बारिश से हाहाकार, खेमी सती रोड बना ‘दरिया’

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर में हुई हल्की बारिश ने नगर परिषद के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। खेमी सती रोड और अग्रसेन सर्किल के पास बीड़ क्षेत्र में हालात इतने खराब हो गए कि सड़कें नदी जैसी नजर आने लगीं और आमजन का घर से निकलना मुश्किल हो गया।

बारिश के बाद खेमी सती रोड पर करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। पानी दुकानों के शटर तक पहुंच गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान की आशंका है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं लंबे समय तक रास्ते में फंसे रहे और आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही।

स्थिति को और गंभीर बनाता है नालियों का गंदा पानी, जो सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई और निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यह समस्या नई नहीं है। हर साल मानसून में यही हालात बनते हैं, लेकिन नगर परिषद स्थाई समाधान निकालने में नाकाम रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला है।

स्थानीय निवासी संदीप गोयल ने नाराजगी जताते हुए कहा, “सिर्फ 10 मिनट की बारिश में यह हाल है, तो मानसून में क्या होगा? अधिकारी सिर्फ कागजों में सफाई दिखाते हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है।”

लोगों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है, जिसमें बीड़ क्षेत्र में पंप लगाकर पानी निकासी, मानसून से पहले नालों की सफाई व चौड़ीकरण, जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए स्थाई ड्रेनेज योजना और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई शामिल है।

नगर परिषद आयुक्त से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में आमजन अब आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Related Articles