[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराश्रित गोवंश हटाने को नगरपालिका का विशेष अभियान, यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

निराश्रित गोवंश हटाने को नगरपालिका का विशेष अभियान, यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर

निराश्रित गोवंश हटाने को नगरपालिका का विशेष अभियान, यातायात व्यवस्था सुधारने पर जोर

सीकर : शहर में बढ़ती निराश्रित गोवंश की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन नीमकाथाना ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर घूम रहे गोवंश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है।

पालिका के अधिशाषी अधिकारी (ईओ) नीमकाथाना रणजीत सिंह ने बताया कि नगरपालिका की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर सड़कों और बाजारों में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को सुरक्षित रूप से पकड़ा जा रहा है। पकड़े गए गोवंश को अस्थायी रूप से गौशालाओं एवं निर्धारित स्थलों पर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पशु मालिकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें। नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित पशु मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles