रक्तदान महादान अभियान में 325 यूनिट रक्त एकत्रित
रक्तदान महादान अभियान में 325 यूनिट रक्त एकत्रित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : समाजसेवी अब्बास अली खान के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान महादान अभियान में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में कुल 325 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
कार्यक्रम में विभिन्न समाजों और वर्गों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अब्बास अली खान एवं अरबाज अली खान (बंटी) ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। “एक रक्तदाता किसी के जीवन का रक्षक बनता है, इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं,” उन्होंने कहा।
उन्होंने सफल आयोजन के लिए जीवन रक्षा ब्लड सेंटर की टीम का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से शिविर सुचारू रूप से संपन्न हुआ। शिविर ने न केवल जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2140270


