[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गर्मी अवकाश, RGHS समस्याएं और सदस्यता अभियान पर मंथन महासंघ की जिला बैठक 7 मई को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गर्मी अवकाश, RGHS समस्याएं और सदस्यता अभियान पर मंथन महासंघ की जिला बैठक 7 मई को

गर्मी अवकाश, RGHS समस्याएं और सदस्यता अभियान पर मंथन महासंघ की जिला बैठक 7 मई को

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान सीकर की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 7 मई 2026 (गुरुवार) को आयोजित होगी। बैठक शाम 4 बजे जिला कार्यालय, शहीद गोपाल फोगावट स्मृति प्रन्यास भवन, सीकर में होगी, जिसमें जिले भर के पदाधिकारी भाग लेंगे।

जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह और जिला मंत्री रामलाल जाटोलिया ने बताया कि बैठक में गर्मी अवकाश बढ़ाने के लिए शिविरा पंचांग में संशोधन, RGHS योजना से जुड़ी व्यावहारिक समस्याएं और उनके समाधान, तथा सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और वित्तीय व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने पर भी मंथन होगा।

उन्होंने बताया कि सभी खंड अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। प्रत्येक खंड को जिला कोष में जमा कराई गई राशि की प्राप्तियां प्रस्तुत करनी होंगी। साथ ही पदाधिकारी खाली व भरी हुई रसीदें, सदस्यता सूची की तीन प्रतियां और संबंधित रिकॉर्ड साथ लाएंगे, ताकि कार्यों की सुव्यवस्थित समीक्षा की जा सके।

जिला नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करें, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाया जा सके। इस बैठक को आगामी कार्ययोजना तय करने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Related Articles