छापर में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत
छापर में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
छापर : कस्बे में सोमवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ करीब 20 मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इस दौरान सड़कों और गलियों में ओले गिरते नजर आए, जिससे मौसम सुहावना हो गया और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।
हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, जिससे प्रशासन और आमजन ने राहत की सांस ली। बारिश और ओलावृष्टि का यह नजारा लोगों के लिए जहां सुकून भरा रहा, वहीं कई लोगों को मई 2010 में ताल छापर कृष्ण मृग अभयारण्य में हुई ओलावृष्टि की घटना भी याद आ गई, जब अनेक वन्य जीव इसकी चपेट में आ गए थे।

मौसम में आए इस बदलाव को कुछ लोग जेठ माह में शुभ संकेत के रूप में भी देख रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर किसानों के लिए ओलावृष्टि चिंता का विषय बन सकती है, क्योंकि इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका रहती है। फिलहाल खबर लिख जाने तक कहीं से भी फसल नुकसान की कोई ठोस खबर सामने नहीं आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2139215


