देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
निराधनूं : वार्ड नंबर 1 स्थित पांच पीपल बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार को आगजनी से प्रभावित किसान की मदद के लिए गांव के सर्वसमाज के लोगों ने सराहनीय पहल की। इस दौरान ग्रामीणों ने आगजनी पीड़ित किसान महेंद्र सिंह धुआं (पुत्र संदीप कुमार धुआं) को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।
कार्यक्रम में समाजसेवी बजरंग सिंह धाभाई ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पंचायत प्रशासक, विधायक एवं सांसद द्वारा पीड़ित किसान को शीघ्र मुआवजा राशि दिलाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर सहायता नहीं मिली तो तहसील एवं जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं कामरेड नेता हरिराम महला ने भी कहा कि मुआवजे में देरी होने पर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर विनय कुमार थालोड़, मुबारिक खान एवं प्यारेलाल सिंहाग ने ग्रामीणों से अपील की कि वे आगे आकर पीड़ित किसान की अधिक से अधिक सहायता करें।
कार्यक्रम में अध्यक्ष करणी राम रेप्सवाल, कोषाध्यक्ष नंदलाल सामरिया, रामलाल सामरिया, केशरदेव दादरवाल, श्रीचंद भोडीवाल, बबलू खां राणा, श्योकार धुआं, बजरंग सिंह धुआं, मोहर सिंह धुआं, सुनील थालोड़, जयराम सामरिया, सुरेन्द्र सिंह खिचड़, वीरेन्द्र सिलायच, दयानंद गुरी, रणजीत गुरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us