सूरजगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली गति, 150 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण
सूरजगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली गति, 150 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण
सूरजगढ़ : बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खंड सूरजगढ़ में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है पूर्व सांसद संतोष अहलावत की प्रेरणा एवं पहल पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत क्षेत्र के निजी एवं सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत टैगोर पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती पब्लिक School में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीका लगाया गया। आज टैगोर पब्लिक स्कूल की 13 एवं सरस्वती पब्लिक स्कूल की 4 बालिकाओं सहित कुल 17 बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। खंड सूरजगढ़ में अब तक कुल 150 बालिकाएं एचपीवी वैक्सीन से लाभान्वित हो चुकी हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार एवं सरस्वती पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संदीप ने स्वयं अपने बच्चों का टीकाकरण करवाकर अन्य अभिभावकों को भी जागरूक किया।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में संचालित इस अभियान में उपखंड अधिकारी दीपक चंदन, बीसीएमओ डॉ. हरेंद्र धनखड़, बीपीओ सुमेर सिंह, सीबीईओ बसंता, एसीबीईओ अनिल कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रसविकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करवाने की अपील की है, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136087

