[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना – 2027 को लेकर कॉलेजों में आयोजित हुई जागरूकता कार्यशाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना – 2027 को लेकर कॉलेजों में आयोजित हुई जागरूकता कार्यशाला

जनगणना - 2027 को लेकर कॉलेजों में आयोजित हुई जागरूकता कार्यशाला

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरु : प्रमुख जनगणना अधिकारी व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में राजकीय व निजी महाविद्यालयों में शनिवार को जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गईं। शनिवार को आशा देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सादुलपुर, राजकीय बालिका महाविद्यालय तारानगर, सरस्वती महाविद्यालय नोरंगपुरा, शकुंतला देवी राजकीय महाविद्यालय सिद्धमुख, कोठारी टीटी कॉलेज सांखण ताल आदि सहित जिले में अन्य महाविद्यालयों में भी जनगणना-2027 को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को सादुलपुर स्थित आशा देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में जनगणना-2027 को लेकर जागरूकता कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया एवं इसके सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशालाओं के दौरान विशेषज्ञों ने जनगणना – 2027 अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा विद्यार्थियों को इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने प्रश्न रखे और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Related Articles