[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर की अभिनेत्री सनाया हिन्दी फिल्म “तेरी अदाओं ने मारा सनम” में दिखेंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर की अभिनेत्री सनाया हिन्दी फिल्म “तेरी अदाओं ने मारा सनम” में दिखेंगी

अभिनेता राकेश कुमार सिंह की मुख्य भूमिका रहेगी-राजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे फिल्म का निर्देशन

जयपुर : अभिनेत्री सनाया सैनी हिन्दी फिल्म “तेरी अदाओं ने मारा सनम” में दिखेंगी। उत्तरप्रदेश के राभ्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस हिन्दी मूवी में राकेश कुमार सिंह मुख्य भूमिका में रहेंगे। फिल्म के निर्माता प्रीतम सिंह ने बताया कि फिल्म की कहानी और संवाद राजेन्द्र सिंह शेखावत ने लिखे हैं। फिल्म का निर्देशन भी राजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे। डी ओ पी विकास सक्सेना हैं। संपादन प्रवेश सक्सेना करेंगे। गीत गिरीश भार्गव ने लिखे हैं। गीतों को आवाज रघुवीर सिंह राठौड़ रूपलीसर, संतोष कुमार नायक कनवारी और पूजा नायक ने दी है। संगीत संतोष कुमार कनवारी का है। कोरियोग्राफर कनिष्का सिंह भाटी रहेंगी और मेकअप भुवनेश भटनागर का रहेगा। इनके अलावा फिल्म में रीना गौतम, राज कुमार नायक, अन्नू पूनिया, सरोज बरोड़, रागिनी तिवारी, दीनदयाल दीनू, वंदना शर्मा आदि की भूमिका रहेगी। इस फिल्म की शूटिंग इसी माह उत्तरप्रदेश के आगरा और आसपास के क्षेत्र में होना प्रस्तावित है।

Related Articles