[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ ‘सुरक्षा कवच’, सीएचसी में बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ ‘सुरक्षा कवच’, सीएचसी में बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

डॉ. मनोज सैनी के नेतृत्व में अभियान तेज; अब तक 5 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण, अभिभावकों से आगे आने की अपील

उदयपुरवाटी : कस्बे के जयपुर रोड़ पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। शनिवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज सैनी के नेतृत्व में दो बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की खुराक दी गई। इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल पांच बालिकाओं का टीकाकरण संपन्न हो चुका है।

जागरूकता का असर: घर-घर और स्कूलों में दी जा रही जानकारी
चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज सैनी ने बताया कि मेडिकल टीम द्वारा स्कूलों और घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। विद्यालय स्टाफ के सहयोग और मोटिवेशन का ही परिणाम है कि तनु सैनी, दीक्षा सैनी, नव्या सैनी, बिना सैनी और दीक्षा कंवर जैसी बालिकाओं का टीकाकरण सफल रहा है। उल्लेखनीय है कि इनमें से चार बालिकाएं सैनी समाज से हैं, जहाँ मेडिकल टीम के सक्रिय संपर्क के कारण सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

डॉ. सैनी ने वैक्सीन का महत्व बताते हुए कहा यह वैक्सीन एचपीवी वायरस की प्रमुख प्रजातियों (06, 11, 16, 18) से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है। यदि 14 से 15 वर्ष की आयु में ही यह टीका लग जाए, तो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा लगभग शून्य हो जाता है। यह बेटियों के स्वास्थ्य के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के टीकाकरण के लिए अभिभावकों को आयु प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड, स्कूल आईडी या मार्कशीट लाना अनिवार्य है। बालिकाओं को खाली पेट न लाएं, हल्का नाश्ता करवाकर ही अस्पताल पहुंचें। अभिभावक को किसी भी प्रकार की शंका होने पर सरकारी या निजी अस्पताल के स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञ से सलाह ली जा सकती है।

इस दौरान न्यू उदयपुरवाटी स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सैनी, अध्यापक मूलचंद जांगिड़, प्रियंका चौधरी, क्षितिज स्कूल से मोहित शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, अभिभावक रुड़मल सैनी, श्रीराम सैनी, अशोक सैनी, भजन लाल सैनी, पिंटू सिंह सहित मेडिकल स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles