शाहपुरा में तेजाजी मंदिर यज्ञ को लेकर विवाद: बयान पर बढ़ा आक्रोश, बाबूलाल यादव ने मांगी माफी
शाहपुरा में तेजाजी मंदिर यज्ञ को लेकर विवाद: बयान पर बढ़ा आक्रोश, बाबूलाल यादव ने मांगी माफी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : निकटवर्ती नवगठित ग्राम पंचायत शाहपुरा में नवनिर्मित तेजाजी मंदिर में प्रस्तावित यज्ञ कार्यक्रम को लेकर दिया गया एक बयान विवादों में घिर गया। निजी महाविद्यालय के संचालक बाबूलाल यादव द्वारा एससी समाज के लोगों को यज्ञ में नहीं बैठाने की कथित घोषणा के बाद मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही व्यापक जनाक्रोश देखने को मिला। जानकारी के अनुसार यज्ञ आयोजन से पूर्व एक सभा के दौरान बाबूलाल यादव ने वैदिक परंपरा का हवाला देते हुए एससी समाज के लोगों को यज्ञ में शामिल न करने की बात कही। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से हाथ उठाकर समर्थन भी मांगा।
इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद एससी समाज में नाराजगी फैल गई और विरोध के स्वर मुखर हो गए। मामले ने तूल पकड़ा तो बाबूलाल यादव ने सामने आकर अपनी सफाई दी और बिना शर्त माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और यदि उनके बयान से किसी को आहत महसूस हुआ है तो वे इसके लिए खेद प्रकट करते हैं। विवाद के बाद क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। वहीं, स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चाएं जारी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136087

