[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू

दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरु : जिला मुख्यालय पर राजस्थान योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से एवीएम में शनिवार को दो दिवसीय 7वीं जिला स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागृति के लिए एक संपूर्ण जीवनशैली है। यह न केवल एक खेल है, बल्कि बीमारियों से बचाव, शरीर में लचीलापन, शक्ति और मानसिक स्पष्टता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी डॉ. सत्यनारायण झाझड़िया ने की।

इस अवसर पर प्राचार्य किशनलाल सैनी, शिशुपाल बुडानिया, डॉ. सहीराम पूनिया, रणजीत कड़वासरा, सुभाष सहारण, अनिल रणवा, दौलतराम पूनिया, रामनिवास भामू, उमा सारस्वत, राजेश वर्मा, शिव भगवान भाकर आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सुभाष सैनी, मनोज चौधरी, डॉ मदनसिंह राठौड़, कोडामल सोनी, अनिल रणवा, अंकिता महिला, दीपिका सहारण, तुलसीराम सैन, योगाचार्य शंकरलाल कटारिया आदि ने अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम के ब्रह्मचारियों द्वारा स्वस्तिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। इस अवसर पर योगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को अतिथियों ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. सहीराम पूनिया ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संचालन पूर्व सैनिक अधिकारी विजय गोठवाल ने किया।

Related Articles