[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांधी चौक में सरदारशहर अग्रवाल सेवा मण्डल द्वारा भीषण गर्मी में 5000 गिलास छाछ वितरण सेवा’ का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

गांधी चौक में सरदारशहर अग्रवाल सेवा मण्डल द्वारा भीषण गर्मी में 5000 गिलास छाछ वितरण सेवा’ का आयोजन

अग्रवाल सेवा मंडल के स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

सरदारशहर : गांधी चौक में स्थानीय अग्रवाल सेवा मण्डल, सरदारशहर के तत्वावधान में संस्था के स्वर्ण जयन्ती महोत्सव (1976-2026) के उपलक्ष्य में भीषण गर्मी से आमजन को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से ‘नमकीन छाछ वितरण सेवा’ शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य शनिवार को सुबह 10 बजे से गाँधी चौक, नगर परिषद् कार्यालय के आगे शुरू हुआ। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच राहगीरों और स्थानीय निवासियों को ठंडी नमकीन छाछ पिलाकर राहत प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी रहे।

उन्होंने मण्डल के इस सेवाभावी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और गर्मी के इस मौसम में राहगीरों की प्यास बुझाना एक पुनीत कार्य है। अग्रवाल सेवा मण्डल के अध्यक्ष पंकज कुमार गर्ग, मंत्री विश्वनाथ रातूसरिया और कार्यक्रम संयोजक सौरभ रातूसरिया एवं सौरभ जैसनसरिया के कुशल नेतृत्व में इस शिविर का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति और सहयोग प्रदान किया, जिनमें मुख्य रूप से नवनीत जैसनसरिया, सुशील कुमार गर्ग, देवकीनंदन अग्रवाल, राजकुमार कंदोई, अनिल गोयल, राकेश हनुमानगडिया, रवि बायवाला, भंवर लाल जैसनसरिया, संजय कंदोई, दिनेश सोमानी, दीनदयाल भोजक, अशोक भोजक, शामिल रहे।

इस अवसर पर अग्रवाल सेवा मंडल के अध्यक्ष पंकज कुमार गर्ग ने बताया कि संस्था अपने स्थापना के 50वें वर्ष (स्वर्ण जयन्ती) को सेवा कार्यों के माध्यम से मना रही है। मण्डल का उद्देश्य भविष्य में भी समाज हित में इसी प्रकार के जन-कल्याणकारी कार्य जारी रखना है। इस अवसर पर यहां से गुजर रहे छाछ पीने वाले रहे राहगीरों ने अग्रवाल सेवा मंडल के इस कार्य की सराहना की।

Related Articles