[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिता पर नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप:पीड़िता ने ताऊ को बताई आपबीती; ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिता पर नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप:पीड़िता ने ताऊ को बताई आपबीती; ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

पिता पर नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप:पीड़िता ने ताऊ को बताई आपबीती; ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

चिड़ावा : चिड़ावा क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगा है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, एक ग्रामीण ने अपने छोटे भाई पर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका भाई पिछले 7-8 वर्षों से ईसाई धर्म अपना चुका है और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

बेटी ने ताऊ को फोन कर बताया

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी की नाबालिग बेटी ने अपने ताऊ को फोन कर आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने कई बार उसके साथ गलत हरकत की है और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है। पीड़िता ने यह भी कहा कि यदि उसे इस स्थिति से नहीं निकाला गया, तो वह आत्महत्या कर लेगी। बताया जा रहा है कि लड़की के ताऊ के पास इस संबंध में कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

कार्रवाई की मांग की

इस घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता चिड़ावा डीएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। डीएसपी विकास धीन्धवाल ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles