[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृषक योजनाओं के प्रचार को मिली रफ्तार, ग्राम रथ अभियान शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कृषक योजनाओं के प्रचार को मिली रफ्तार, ग्राम रथ अभियान शुरू

कृषक योजनाओं के प्रचार को मिली रफ्तार, ग्राम रथ अभियान शुरू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिले में कृषक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार और किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को ‘ग्राम रथ अभियान’ की शुरुआत की गई। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला परिषद परिसर से ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति एवं सरकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को जागरूकता से भर दिया।

जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रदेश में प्रस्तावित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (ग्राम-2026) में किसानों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे किसान तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे ग्राम रथों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही जानकारी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और ‘ग्राम-2026’ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

जिला परिषद सीईओ श्वेता कोचर ने जानकारी दी कि ये ग्राम रथ आगामी 15 दिनों तक जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों-चूरू, तारानगर, सादुलपुर, सरदारशहर, सुजानगढ़ और रतनगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इस दौरान 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से किसानों तक पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम में एसीईओ भागचंद खारिया, विक्रम कोटवाद, भास्कर शर्मा, दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, सुशील लाटा, उद्यान उपनिदेशक डॉ. धर्मवीर डूडी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related Articles