सर्वसमाज व मुस्लिम न्याय मंच ने ट्रंप का पुतला दहन कर जताया विरोध
सर्वसमाज व मुस्लिम न्याय मंच ने ट्रंप का पुतला दहन कर जताया विरोध
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर सोमवार को सर्वसमाज व मुस्लिम न्याय मंच के बैनर तले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रंप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके कथित बयान का विरोध जताया। मंच के अध्यक्ष इमरान बड़गुर्जर ने कहा कि भारत को लेकर दिए गए अपमानजनक बयान को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
एडवोकेट बजरंगलाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि भारत एक मजबूत और आत्मसम्मान वाला देश है, जिसकी पहचान किसी बयान से नहीं, बल्कि उसके मूल्यों और ताकत से होती है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, अधिवक्ता एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदर्शन में इमरान बड़गुर्जर, सहदेव कस्वां, अजीत मेघवाल, एडवोकेट राजेश सबल, बजरंगलाल, लतीफ खानजादा, इश्तियाक कुरैशी, अकील कुरैशी, यूनुस रंगरेज, मास्टर यूनुस भाटी, राजेंद्र शेखावत, अंकित चौधरी सहित अनेक लोग शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129270


