गांगियासर में मिला जंग लगा हैंड ग्रेनेड 10 दिन बाद निष्क्रिय, बड़ा हादसा टला
गांगियासर में मिला जंग लगा हैंड ग्रेनेड 10 दिन बाद निष्क्रिय, बड़ा हादसा टला
बिसाऊ : बिसाऊ कस्बे के निकटवर्ती गांगियासर गांव में खेत से मिला 1.5 किलो वजनी जंग लगा हैंड ग्रेनेड आखिरकार 10 दिन बाद सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। बीकानेर से आई बम निरोधक टीम की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। थाना सीआई शैरसिंह के अनुसार सोमवार दोपहर बम निरोधक दस्ता गांव पहुंचा, जहां जांच के दौरान संदिग्ध वस्तु के हैंड ग्रेनेड होने की पुष्टि हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे आबादी क्षेत्र से करीब 1 किलोमीटर दूर खाली मैदान में ले जाया गया।
विशेषज्ञ टीम ने पहले गड्ढा खोदकर उसमें ग्रेनेड रखा और नियंत्रित प्रक्रिया के तहत उसे निष्क्रिय किया। कुछ समय बाद जोरदार आवाज के साथ ग्रेनेड डिफ्यूज हो गया, जिसकी ध्वनि दूर तक सुनाई दी। अधिकारियों के अनुसार ग्रेनेड काफी पुराना और जंग लगा हुआ था, जिससे उसकी मारक क्षमता कम हो चुकी थी। कार्रवाई के बाद टीम अवशेष और आसपास की मिट्टी को जांच के लिए अपने साथ ले गई। इस दौरान पुलिस टीम मौके पर तैनात रही और पूरे ऑपरेशन को सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया गया।
गौरतलब है कि 16 अप्रैल को घांघू रोड स्थित एक खेत में गेहूं की कटाई के दौरान मजदूरों को यह ग्रेनेड मिला था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को सील कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते के बेहतर समन्वय तथा ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129243


