[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला सुरक्षा को मजबूती: एंटी रोमियो स्क्वॉड को मिला नया वाहन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला सुरक्षा को मजबूती: एंटी रोमियो स्क्वॉड को मिला नया वाहन

महिला सुरक्षा को मजबूती: एंटी रोमियो स्क्वॉड को मिला नया वाहन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एंटी रोमियो स्क्वॉड के लिए नया वाहन आवंटित किया है। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि 1090 हेल्पलाइन एवं महिला सुरक्षा सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा राज्य सरकार और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस दौरान वाहन में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्हें निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

पुलिस टीमों को यह भी कहा गया कि गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जाए।

अधिकारियों ने 1090 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इस पहल से जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने के साथ-साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

Related Articles