खेतड़ी में गौ भक्तों ने निकाली गौ संरक्षण रैली:सरकार से तस्करी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खेतड़ी में गौ भक्तों ने निकाली गौ संरक्षण रैली:सरकार से तस्करी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में सोमवार को ग्रामीणों ने गौ संरक्षण के समर्थन में ‘गौ माता बचाओ’ रैली निकाली। रैली के बाद ग्रामीणों और गौ रक्षा दल के प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर गायों के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान गौ रक्षा और संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए गए।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि प्रदेश में गायों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार गायों की तस्करी रोकने में विफल रही है और पशु चिकित्सालयों में इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में गायें बीमारियों का शिकार हो रही हैं और उनकी मौत हो रही है।
बीमारियों से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग
फौजी ने सरकार से अपील की कि गायों में फैल रही बीमारियों की रोकथाम के लिए तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही पशु चिकित्सालयों में दवाइयों, डॉक्टरों और अन्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड से रवाना हुई रैली
यह रैली कस्बे के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड खेल मैदान से भगवा ध्वज दिखाकर रवाना की गई। इसके बाद गौ रक्षा दल के युवाओं ने मुख्य बस स्टैंड और कॉलेज रोड से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च किया। रास्ते भर लोगों ने गौ माता के संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और आमजन से सहयोग की अपील की।
राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की भी उठी मांग
रैली के दौरान आयोजकों ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन का अहम हिस्सा है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए व्यापक नीति बनाई जानी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत, मदनलाल सैनी, विमल शर्मा, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, बादशाह, नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, रामकुमार सिराधना, टींकू, मयंक कुमार, संदीप कुमार, विकास, सुनील कुमार, राजकुमार, सचिन, सुरेंद्र, विजेश, मनोज कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, अमित कुमार सहित अनेक ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2129069


