जसरापुर पीएचसी में 5 किशोरियों को लगा एचपीवी वैक्सीन: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक, पेरेंट्स से अफवाहों से दूर रहने की अपील
जसरापुर पीएचसी में 5 किशोरियों को लगा एचपीवी वैक्सीन: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक, पेरेंट्स से अफवाहों से दूर रहने की अपील
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। पीएचसी प्रभारी अनिता बुरी के नेतृत्व में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पांच किशोरियों को टीका लगाया गया। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाना है।टीकाकरण के साथ-साथ जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। पीएचसी प्रभारी अनिता बुरी ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र में चिन्हित किशोरियों का चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार को गुनु भार्गव, सोनू, अरुणा, मीनाक्षी और अंगूरी का टीकाकरण किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है तथा यह अन्य सरकारी टीकों की तरह ही विश्वसनीय है।
अनिता बुरी ने पेरेंट्स से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों और अफवाहों से दूर रहें और अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किशोरियों का टीकाकरण करवाना जरूरी है, ताकि भविष्य में उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।उन्होंने बताया कि टीकाकरण से पहले पेरेंट्स से सहमति पत्र लिया जाता है, लेकिन कुछ परिजन अभी भी वैक्सीन को लेकर संकोच कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है और इसके मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में यह टीकाकरण बेटियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अभियान के तहत 29 अप्रैल को भी टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक किशोरियों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र सिंह शेखावत (एन.ओ.), सरोज, सविता, पूनम (एएनएम), सावित्री देवी (एलएचवी), सुभाष और रघुवीर (डीईओ) सहित पीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2129069


