कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े हुए:सवार चार लोग घायल, पिपराली रोड पर हुआ हादसा; बाजोर की तरफ जा रहा था
कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े हुए:सवार चार लोग घायल, पिपराली रोड पर हुआ हादसा; बाजोर की तरफ जा रहा था
सीकर : बाजोर कस्बे के पास पिपराली रोड पर रविवार को सड़क हादसा हुआ। सीमेंट से भरे एक कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पिपराली की ओर से बाजोर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाजोर की दिशा से तेज गति में आ रहे सीमेंट कंटेनर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो टुकड़ों में बंट गया।
हादसे के समय ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में सभी को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने कंटेनर जब्त किया
हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। हालांकि, स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कंटेनर का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद लोगों ने कंटेनर को रुकवाया और चालक को पकड़ लिया।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोकुलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गोकुलपुरा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2128986

