[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग:पलसाना में गौ सम्मान रैली निकाली, भक्तों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग:पलसाना में गौ सम्मान रैली निकाली, भक्तों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग:पलसाना में गौ सम्मान रैली निकाली, भक्तों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पलसाना : पलसाना कस्बे में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक विशाल गौ सम्मान रैली निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बा “गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले” के नारों से गूंज उठा। रैली में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर गौ संरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

यह रैली होद के बालाजी धाम से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी और रामलीला मैदान पहुंची। यहां पलसाना उप तहसील के नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया को एक ज्ञापन सौंपा गया। रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत किया और अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया।

रैली का नेतृत्व पलसाना बड़ा मंदिर के महंत मनोहर शरण शास्त्री महाराज ने किया। उन्होंने बताया कि रैली के बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल सहित अन्य उच्च पदाधिकारियों के नाम भी प्रार्थना पत्र भेजे गए हैं।

पलसाना कस्बे में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक विशाल गौ सम्मान रैली निकाली गई।
पलसाना कस्बे में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक विशाल गौ सम्मान रैली निकाली गई।

महंत मनोहर शरण शास्त्री महाराज ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलने से गौ संरक्षण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान संविधान के दायरे में रहकर चलाया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य देशी गोवंश को सम्मान दिलाना है।

अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना और गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून एवं मंत्रालय का गठन करना शामिल है। इसके अलावा, गोचर भूमि संरक्षण, गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने और पंचगव्य उत्पादों के निर्माण और विपणन को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया।
सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

मदनी जमवाय माता मंदिर के महंत गरुड़ दास महाराज भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। उन्होंने गौ संरक्षण और गौ सम्मान के इस अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। महाराज ने लोगों से अपना समर्थन देने की अपील की है। आयोजन के अंत में, आयोजकों ने सभी पलसाना वासियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles