[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के भगेगा वन क्षेत्र में लगी आग:करीब एक हेक्टेयर वनस्पति जली, समय रहते काबू पाया गया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के भगेगा वन क्षेत्र में लगी आग:करीब एक हेक्टेयर वनस्पति जली, समय रहते काबू पाया गया

नीमकाथाना के भगेगा वन क्षेत्र में लगी आग:करीब एक हेक्टेयर वनस्पति जली, समय रहते काबू पाया गया

नीमकाथाना : नीमकाथाना इलाके के भगेगा गांव स्थित वन क्षेत्र में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलते हुए आसपास की वनस्पति तक पहुंच गई, जिससे करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र की हरियाली जलकर खाक हो गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने आग को फैलने से रोकने के लिए काफी मेहनत की। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते आग को शुरुआती स्तर पर रोकने में मदद मिली।

नीमकाथाना के भगेगा गांव के पास वन क्षेत्र में लगी आग से करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे जल गए।
नीमकाथाना के भगेगा गांव के पास वन क्षेत्र में लगी आग से करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे जल गए।

वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। लंबे प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया गया।

वन विभाग ने शुरू की जांच

वन विभाग के जोगिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और समय पर कार्रवाई कर स्थिति को संभाल लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। भीषण गर्मी और सूखी वनस्पति के कारण इन दिनों जंगलों में आग लगने की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रशासन और ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles