[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग:धोद में गौ भक्तों ने निकाली रैली, एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग:धोद में गौ भक्तों ने निकाली रैली, एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग:धोद में गौ भक्तों ने निकाली रैली, एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

धोद : धोद तहसील में गौसम्मान अभियान के तहत सैकड़ों गौभक्तों ने रैली निकाली। उन्होंने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली की शुरुआत दुर्गा चौक से हुई। गौसेवक डीजे और “गाय को राष्ट्रमाता बनाओ” जैसे नारों के साथ तहसील कार्यालय की ओर बढ़े।

तहसील कार्यालय में गौभक्तों ने तहसीलदार भरत दान को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान धोद तहसील क्षेत्र से जुटाए गए हजारों लोगों के हस्ताक्षर भी प्रशासन को दिए गए, जो इस अभियान के प्रति व्यापक जनसमर्थन को दर्शाते हैं। यह अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है। इसके तहत 5 हजार से अधिक तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।

धोद तहसील में गौसम्मान अभियान के तहत सैकड़ों गौभक्तों ने रैली निकाली।
धोद तहसील में गौसम्मान अभियान के तहत सैकड़ों गौभक्तों ने रैली निकाली।

गौरक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष हितेश सोनी ने कार्यक्रम के अंत में कहा कि सरकार जल्द गाय को राष्ट्रमाता घोषित करे और प्रदेश के सभी कत्लखानों को बंद करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मांग पर जल्द संज्ञान नहीं लेती है, तो गौभक्त आगे की रणनीति बनाने के लिए तैयार हैं।

Related Articles