श्रीमाधोपुर रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल
श्रीमाधोपुर रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह
सीकर : सीकर जिले के रींगस-श्रीमाधोपुर रोड पर छीलावाली के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप और दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। इस दौरान युवा समाजसेवी अशोक यादव ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। घायलों में से ईको कार में सवार दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय उप जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं आई-20 कार में सवार पांच घायलों का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल खेमचंद यादव ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2125177

